धनेश, रेवाड़ी। जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन के तत्वावधान में साप्ताहिक बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के बीच पेंटिंग तथा काव्य पाठ में रोचक अंतरसदनीय मुकाबले हुए। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस बालसभा में लेखक यशपाल आर्य मुख्य अतिथि रहे।

शिवालिक सदन के प्रतिनिधि रवि कुमार ने बताया कि काव्य पाठ के जूनियर वर्ग में अरावली सदन की हर्षित ने प्रथम, नीलगिरि सदन के मंदीप ने द्वितीय तथा हिमालय सदन की सोनाली सिंह व शिवालिक सदन के दक्ष ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ के सीनियर वर्ग में नीलगिरि सदन की प्रिया ने प्रथम, हिमालय सदन की छम्मा ने द्वितीय तथा अरावली सदन की प्रवेश कुमारी व शिवालिक सदन की नंदिनी संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जहां ध्रुव, देविका व सोनाली सर्वश्रेष्ठ रहे। वहीं सीनियर वर्ग में मनीषा, अंकित व मुस्कान विजेता रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में एबीआरसी अनुराधा चौहान, मंजू शर्मा व सीमा यादव तथा प्रिंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी यादव, रेखा व प्रियंका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के कुशल संचालन में आयोजित इस बालसभा में पिछली बाल सभाओं के विजेताओं तथा सभी कक्षाओं के मॉनिटर्स को पुरस्कृत किया गया। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने शाब्दिक अभिनंदन तथा वरिष्ठ प्राध्यापक नरेश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया। बाल सभा के संयोजन में प्राध्यापक सतपाल सिंह, शशि कपूर, प्रदीप चौहान, अनिल कुमार तथा अजय ने विभिन्न प्रभार संभाले।
