बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर अपने फैंस को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल (Welcome to the Jungle) का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को आखिरकार उस पागलपन, कन्फ्यूजन और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट की झलक देखने को मिल गई, जिसने ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी को लोगों का फेवरेट बनाया था.

अपने खास कॉमिक अंदाज में अक्षय

सामने आए फिल्म के टीजर की शुरुआत एक बेहद मजेदार डिस्कलेमर से होती है, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने खास कॉमिक अंदाज में कहते हैं, “इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के.” यह डायलॉग सुनते ही दर्शकों की हंसी छूट गई और सोशल मीडिया पर यह लाइन तेजी से वायरल होने लगी. टीजर की शुरुआत से ही साफ हो जाता है कि फिल्म पूरी तरह मनोरंजन और कॉमेडी का तगड़ा पैकेज होने वाली है.

टीजर में भारत के बॉर्डर का सेटअप दिखाया गया है, जहां हर किरदार अपने अतरंगी अंदाज में नजर आता है. फिल्म में मल्टीस्टारर कास्ट की लंबी फौज दिखाई दी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. टीजर में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीस और दिशा पटानी जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. सभी कलाकार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में दिखाई दिए, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं.

फिल्म का टीजर पूरी तरह नॉस्टैल्जिया से भरा हुआ है. पुराने ‘वेलकम’ वाले मजेदार वाइब्स, तेज रफ्तार कॉमेडी और गलतफहमियों से भरे सीन दर्शकों को एक बार फिर उसी दुनिया में ले जाते हैं, जिसे उन्होंने सालों पहले खूब पसंद किया था. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि “खिलाड़ी कुमार इज बैक” और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. फिल्म वेलकम टू जंगल (Welcome to the Jungle) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.