सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। NCL गोरबी चौकी के अंतर्गत संचालित महाबीर कोलवाशरी की लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। कोलवाशरी से निकलने वाले जहरीले और दूषित पानी ने महदेईया गांव के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें: साहब! पुल तो बना दिया, सड़क बनाना भूल गए? सिंगरौली में 4 साल से ‘शोपीस’ बना करोड़ों का पुल
कुआं का पानी हुआ जहरीला
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का एकमात्र कुआं, जिसका पानी पीकर वे जीवन बसर कर रहे थे, अब कोलवाशरी के गंदे पानी से पूरी तरह भर चुका है। पीने योग्य पानी का स्रोत खत्म होने से ग्रामीणों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। दूषित जल के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
नाली नहीं होने से खेतों और घरों में घुस रहा पानी
ग्रामीणों के अनुसार कोलवाशरी प्रबंधन ने अब तक दूषित पानी की निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया है। इसके चलते गंदा पानी खुले में बहते हुए खेतों और लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। हाल ही में हुई बारिश के चलते स्थिति और भी भयावह देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जब बेमौसम बारिश से यह हाल है तो बारिश के मौसम में यहां का क्या हाल होगा?
ये भी पढ़ें : साहब! पुल तो बना दिया, सड़क बनाना भूल गए? सिंगरौली में 4 साल से ‘शोपीस’ बना करोड़ों का पुल
घेराव और आंदोलन की चेतावनी
शासन-प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नाली निर्माण और जल शुद्धिकरण की व्यवस्था नहीं की गई, तो पूरा महदेईया गांव एकजुट होकर कंपनी का घेराव करेगा और कोलवाशरी का संचालन पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

