Bengal Assembly Former Deputy Speaker Ashish Banerjee Commits Suicide: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है। बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर का फंदे लटकता शव मिला है। पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के पार्टी कार्यालय में मिला। TMC ऑफिस में लाश मिलने से सनसनी मच गई। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पार्टी कार्यालय में सुसाइड करने पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हु जांच करेन की बात कही है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से 5 बार विधायक चुने गए हैं। आशीष बनर्जी पूर्व सीएम ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में से एक थे। बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित इनके आवास के पास ही टीएमसी पार्टी कार्यालय है।

पुलिस को शव के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। अपने अंतिम संदेश में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। लेकिन आज मुझे अहसास हो रहा है कि राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।पेशे से शिक्षक रहे आशीष ने नोट में अपने साफ-सुथरे करियर का हवाला देते हुए लिखा कि उन्होंने जीवन भर एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं लिया और हमेशा बिना फीस के छात्रों को पढ़ाया।

तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथारिटी (टीआरडीए) में खुद को दरकिनार किए जाने और अपनी छवि को धूमिल करने की साजिशों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। दुख और हताशा व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने परिवार की भावी पीढ़ियों को कभी भी राजनीति में न कदम रखने की सलाह दी है।

रामपुरहाट सीट से लगातार पांच बार विधायक बनें

आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरों में से एक थे। आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। वह 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में कृषि समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। 2017 से 2021 के बीच वह राज्य के कृषि मंत्री रहे।

2 जून को जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था

आशीष बनर्जी ने 2 जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी निष्क्रिय हो गई थी और उसके काम करने की जरूरत नहीं रह गई थी। आशीष बनर्जी ने कहा था कि अब वे पार्टी के सिर्फ सामान्य सदस्य रहेंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m