West Bengal Election 2026: के दूसरे और आखिरी चरण का रण खत्म होते ही अब कयासों की आंधी चल पड़ी है। इस बार बंगाल की जनता ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए करीब 91% मतदान किया है।
भारी वोटिंग के इन आंकड़ों ने नेताओं के माथे पर पसीना ला दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार की हो रही है। अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए पहचाने जाने वाले फलोदी के सटोरियों ने बंगाल की सत्ता को लेकर जो ताजा भाव खोले हैं, उसने राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है।

दीदी की बढ़ी टेंशन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव के शुरुआती दौर में पिछड़ती दिख रही बीजेपी ने दूसरे चरण की वोटिंग के बाद गजब की वापसी की है। सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों की मानें तो बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर दिख रही है। सटोरियों ने भाजपा को 150 से 152 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जो बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वहीं, ममता बनर्जी की TMC 137 से 140 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। बता दें कि पहले चरण तक भाजपा को महज 100 सीटों के आसपास आंका जा रहा था, लेकिन रिकॉर्ड मतदान ने सट्टा बाजार का रुख पूरी तरह बदल दिया है।
भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर
बंगाल की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली भवानीपुर में भी इस बार खेला होता दिख रहा है। सट्टा बाजार के नियमों के हिसाब से समझें तो, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत का भाव जो पहले 20-25 पैसे था, वह अब उछलकर 50 पैसे पर पहुंच गया है। सट्टा बाजार में भाव बढ़ने का सीधा मतलब है कि उम्मीदवार की जीत की संभावना कम हो रही है। भवानीपुर की गलियों में भी अब यह चर्चा आम है कि इस बार मुकाबला कांटे का है और दीदी की अपनी सीट पर साख दांव पर लगी है।
असम, केरल और तमिलनाडु का हाल
- असम: यहां कमल खिलता दिख रहा है। बीजेपी गठबंधन को 98 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है।
- केरल: यहां सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट है। UDF को 80 सीटें और LDF को 60 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है।
- तमिलनाडु: यहां इंडिया गठबंधन भारी है। DMK गठबंधन को 140 और NDA को 100 सीटें दी जा रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी, बस इन पांच चीजों का ध्यान रखेंगे…
- किसानों का फिर आंदोलन का ऐलान, 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में लगेगा पक्का मोर्चा; MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें
- FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार : कोलकाता हादसे में पुलिस ने लिया एक्शन, इलाके में धारा 163 लागू
- IPL 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, इस दिन गोवा में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली
- वो VIP कौन था? अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच पर हरीश रावत ने उठाए सवाल, भाजपा को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
