पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. कल यानि शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। इस सप्ताह मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह निकली तेज धूप ने जहां सर्दी से राहत दिलाई, वहीं अचानक कोहरा छाने से मौसम एक बार फिर बदल गया।
मौसम विभाग ने अब पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और न ही कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।
12 फरवरी तक मौसम साफ
4-5 फरवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। कई स्थानों पर शीतलहर का असर भी देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग ने 12 फरवरी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

8 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि 8 फरवरी से हिमालय क्षेत्र की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है।
- बेटी की मौत से आक्रोशित हुआ पिता, पेट्रोल पंप में की आगजनी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
- ‘किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं कि…’, PM मोदी को लेकर राहुल-तेजस्वी पर बरसे गिरिराज सिंह
- जनता का भरोसा कम हो सकता है… 42 पूर्व जजों ने लिखा OPEN LETTER ; SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर विपक्ष को घेरा
- CG Transfer News : स्टेट जीएसटी में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट…
- कुंभ 2027 का काउंटडाउन: मेले से पहले व्यवस्था की ‘अग्निपरीक्षा’, अफसरों को मुख्य सचिव ने दी डेडलाइन
