Dharm Desk: सूर्य को जल अर्पित करने की परंपरा सदियों से है। धार्मिक मान्यत के अनुसार, सुबह के समय सूर्य को जल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है और उसकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। सूर्य को जल चढ़ाने के क्या लाभ हैं और इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में विस्तार से नीचे दिया गया है।
तांबे के लोटे का उपयोग करें
हर रोज सुबह उठकर स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। जल में कुम-कुम और चावल मिलाकर सूर्य देव को जल देने से अधिक लाभ मिलता है । सूर्य को जल देते समय ओम सूर्याय नमः का जप करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
समाज में मान-सम्मान बढ़ता है
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। उन्हें हर रोजाना सूर्य को जल देना चाहिए। इससे उनका आत्म विश्वास मज बूत होता है और उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है । सूर्य को जल देने से समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है। सूर्य को जल देते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखें।
रविवार के दिन का विशेष महत्व
जल किसी के पैर पर न लगे। इसके लिए सूर्य को जल देते समय तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें।सूर्य को जल चढ़ाने के साथ ही रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा का भी विशेष महत्व है । यदि रोज ना हो तो रविवार के दिन जरूर सूर्यदेव को अर्ध देना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


