पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से कुछ अलग होने वाला है नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल में एक बड़े खुलासा करने की घोषणा की है जिसके बाद अब एक बार फिर से राजनीति के कुछ नया हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की है, जिसके बाद राजनीति के तरह तरह की बात होने लगी है।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि 30 अप्रैल सुबह 11 बजे वह अमृतसर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह अपनी जिंदगी से जुड़े नए पन्ने को खोलने की बात करेंगे। सिद्धू द्वारा किया गया यह ट्वीट महज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा नहीं है, बल्कि पंजाब के चुनावी हवाओं में नई उलझन पैदा कर रहा है। उनकी इस खामोश तैयारी ने राजनीतिक विशेषज्ञों और जनता के बीच कई अटकलों को तेज कर दिया है।

सोशल मिडिया में आए इस पोस्ट के बाद से कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग अनुमान लगा रहे है कि सिद्धू किसी नए राजनीतिक दल में शामिल होने या किसी नए संगठन की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है। हालांकि सिद्धू अभी भी कांग्रेस के सदस्य हैं, लेकिन अतीत में उनकी अपनी पार्टी के साथ रिश्तों में खटास का इतिहास रहा है।
- LPG गैस चोरी का खुलासा! सुनसान मैदान में हो रही थी सिलेंडरों की हेराफेरी, एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने दी दबिश, तो फरार हुए आरोपी
- समुद्र के पानी से लिथियम निष्कर्षण: क्या भारत में इलेक्ट्रिक वाहन हो जाएंगे सस्ते?
- बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, ₹1.59 लाख की कीमत में मिले कई धांसू फीचर्स और 4V इंजन
- ऐप और नेटवर्क की तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, ई-अटेंडेंस नियमों में बदलाव के लिए खोला मोर्चा
- ‘ब्लू ड्रम’ के बाद अब ‘बक्सा कांड’: पति की हत्या के बाद बक्से में भरकर हाईवे पर छोड़ा शव, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

