अमृतसर। अमेरिका ने पंजाब की एक बुजुर्ग महिला के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया है। 30 साल से रह रही पंजाब की बुजुर्ग महिला को डिपोर्ट की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब की रहने वाली महिला हरजीत कौर अमेरिका की ICE एजेंसी ने डिपोर्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ICE की रूटीन चेकिंग के दौरान हुई है। पहले हरजीत कौर को हिरासत में लिया गया था।
बताया जा रहा है कि, हरजीत कौर को रूटीन चैक-इन दौरान हिरासत में लिया गया था। इस दौरान उनके साथ कई बुरे व्यवहार भी किए गए। उन्हें हाथों में हथकड़ी लगा कर पहले तो हिरासत में भेजा गया और उस दौरान उन्हें सोने के लिए बिस्तर भी नहीं दिया गया। वह जमीन में सोई। उन्होंने घर वालो से मिलने के लिए कहा लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं मिली। हाथो और पैरो में बांधी बेड़ी हरजीत कौर की पोती ने बताया कि दादी हर 6 महीने में ICE को रिपोर्ट करती रही। उसकी उम्र और कमजोर स्वास्थ्य को देखते हुए, समुदाय ने उसकी रिहाई की मांग की थी, लेकिन अब उसे डिपोर्ट कर दिया गया है।अपनी दादी से मिलने भी नहीं दिया गया।

उन्हें भारत भेजने से रोकने के लिए अमेरिका में काफी विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान उन्हें सिर्फ ये बताया गया कि उन्हें हिरास्त में लिया गया है। जब वह उन्हें मिली तो रो-रोकर मदद मांग रही थी। इस दौरान परिवार ने ये भी आरोप लगाए हैं कि, हरजीत कौर को हिरासत के दौरान जरूरी दवाइयां तक नहीं दी गई थीं। जबकि उन्हें थायरॉइड, माइग्रेन और घुटनों की समस्या हैं। ट्रंप सरकार ने उन्हें भारत वापस भेजने का आदेश दिया।
हुए बहुत बुरे व्यवहार
वहीं इस मामले के वकील दीपक आहलूवालिया ने बताया कि हरजीत कौर समेत 132 भारतीय नागरिकों को पहले एक IAS चार्टर्ड फ्लाइट से जॉर्जिया से आर्मेनिया ले जाया गया और इसके बाद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर भेज दिया गया। परिवार और परिचित उन्हें लेने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। इस दौरान उन्हें हथकड़ियां और बेड़िया से बांध कर भेजा गया।अमेरिका में उन्हें लोग प्यार से ‘पंजाबी दादी’ के नाम से जानते थे।
- वैवाहिक कलह से परेशान गुजरात के युवक ने 1700 फीट ऊंची चट्टान से कूदकर दी जान
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
- पंजाब चुनाव 2027: सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव! 117 सीटों पर पहुंचेंगे, धार्मिक स्थलों से शुरू होगी अकाली दल की यात्रा
- ‘बिहार को खोखला कर रहा ये दशानन’, विजयादशमी पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को दिखाया आईना
- आज से Vivo S2 FE की सेल शुरू, जानें 10,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स

