Dharm Desk: घरों के आसपास बिल्लियों का आना-जाना एक सामान्य बात बन गई है। कई लोग इसे सामान्य घटना मानते हैं, लेकिन इसके ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में अनेक तरह के मायने निकलते हैं। जिसे कई शुभ संकेत और कई अशोक संकेतों के रूप में देखा जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं कि बिल्ली का बार-बार घर में आना या घर में बने रहना की चीजों की ओर इशारा करता है इसके ज्योतिष के मायने क्या होते हैं। इसके पीछे कुछ सूक्ष्म संकेत छिपे हो सकते हैं…
बिल्ली का घर में आना
ज्योतिष एवं वास्तु में बताया गया है कि घर, ऑफिस रहने का ठीक ठिकाना ऐसी जगह जहां आपका हमेशा अल जाना बना रहता है, में बार-बार बिल्ली का प्रवेश होना वहां की ऊर्जा स्थिति को दर्शाता है। कहा जाता है कि जहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है । वहां बिल्लियां अधिक आकर्षित होती है। ऐसे में यदि किसी घर में बिना कारण बिल्लियों का आना-जाना लगातार बढ़ जाए, तो इसे उस स्थान की ऊर्जा में असंतुलन का संकेत माना जाता है।
घर का वातावरण होता है प्रभावित
कुछ धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि बिल्ली के पैरों से उठने वाली धूल, या उसके निशान सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। जिससे घर के वातावरण में भारीपन महसूस होने लगता है।
स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर प्रभाव
मान्यता के अनुसार जिस घर में बिल्लियों का अनावश्यक आना-जाना बढ़ जाता है, वहां रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है । परिवार के सदस्य बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान, बेचैनी या मानसिक तनाव महसूस करते है । उनके सर में अधिकतर दर्द बना रहता है। ऐसा लगता है जैसे कि बहुत ज्यादा कुछ थकान वाला काम किया है या फिर इस तरह बेचैनी सी बनी रहती है खासकर जब वह घर के अंदर आते हैं तब।
घर के मुखिया पर बढ़ता है दबाव
इसके अलावा, घर के मुखिया पर विशेष रूप से मानसिक दबाव बढ़ने की बात भी कही जाती है। अचानक परेशानियां, काम में रुकावट या अनावश्यक चिंता ऐसे संकेत माने जाते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
खाना खाते समय बिल्ली का दिखाना
धार्मिक दृष्टिकोण से भोजन करते समय बिल्ली का बार-बार आकर देखना शुभ नहीं माना जाता। इसे आने वाले कष्ट या असुविधा का संकेत समझा जाता है। इससे ऐसा संकेत भी मिलता है कि स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां खाने से जुड़ी हो सकती है।
घर में आकर गंदगी कर दे तो क्या होता है?
यदि बिल्ली घर के अंदर गंदगी कर दे, तो इसे आर्थिक हानि या धन के अनावश्यक खर्च से जोड़ा जाता है। हालांकि यह पूरी तरह आस्था पर आधारित है, फिर भी कई लोग इन संकेतों को गंभीरता से लेते हैं।
अचानक आना बंद कर दे तो भी होता है गलत
बिल्ली को एक ऐसा जीव माना जाता है, जिसकी छठी इन्द्रिय काफी सक्रिय होती है। यही कारण है कि कई परंपराओं में इसे भविष्य के संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि यदि किसी स्थान पर कोई अप्रिय घटना घटने वाली होती है, तो बिल्ली वहां से हटकर दूसरी जगह चली जाती है। इसी तरह, अगर किसी घर के आसपास रहने वाली बिल्ली अचानक वहां आना बंद कर दे, तो इसे भी एक सूक्ष्म संकेत के रूप में देखा जाता है।
अशुभ प्रभाव से बचाव के उपाय
यदि किसी घर में बार-बार बिल्लियों का आना-जाना हो और उसके साथ नकारात्मक अनुभव भी जुड़े हों, तो पारंपरिक रूप से कुछ उपाय बताए गए हैं…
सप्ताह के किसी भी दिन भगवान सत्य नारायण की पूजा या हवन कराना शुभ माना जाता है।
पीपल के वृक्ष पर नियमित जल अर्पित करना और दीपक जलाना लाभकारी बताया गया है।
घर में नियमित रूप से साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना भी जरूरी है। इसके लिए आप चाहे तो गंगाजल को भी पूरे घर में छिड़क सकते हैं या किसी भी पवित्र नदी का जल लेकर आप उसे पूरे घर को शुद्ध कर सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


