Dharm Desk – ज्योतिष शास्त्र में जन्म दिन, तारीख और समय के आधार पर व्यक्ति के जीवन, भविष्य और व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है. सप्ताह के सातों दिनों का अपना ग्रह स्वामी होता है. जिसका प्रभाव व्यक्ति के पूरे जीवन पर पड़ता है. गुरुवार को जन्मे जातकों पर गुरु का प्रभाव अधिक होता है. ऐसे लोग अत्यधिक ज्ञानवान होते है. ये अपने जीवन में विशेष मान-सम्मान प्राप्त करते हैं. सम्मान को सबसे अधिक महत्व देते है. इनकी प्रवृत्ति दयालु और विश्वसनीय होती है तथा ये अपने और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखते है. ये सामान्यतः व्यसन मुक्त होते हैं. इनका स्वास्थ्य अच्छा तथा शरीर तंदुरुस्त होता है. इन्हें मीठा खाने का शौक होता है. जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर भी ये सकारात्मक सोच बनाए रखते हैं. संतुष्ट रहते हैं.

प्रभाव और व्यक्तित्व, शिक्षा
गुरुवार को जन्मे लोग धार्मिक स्वभाव के और गंभीर चिंतन करने वाले होते है. ये मिलनसार होते हैं. सभी के हित के बारे में सोचते हैं. यदि गुरु की स्थिति अनुकूल न हो तो ऐसे व्यक्ति ढोंगी साधु भी बन सकते है. ये स्वभाव से थोड़े कंजूस होते हैं. धन संचय करने में सक्षम होते हैं. समाज सुधारक और अच्छे विचारों वाले होते है. इन लोगों की बुद्धि तेज होती है और ये शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं. इन्हें पढ़ाई में विशेष रुचि होती है. जिससे ये अपना मार्ग स्वयं बना लेते है. गुरुवार को जन्मे जातकों को बड़ी बीमारियां कम होती हैं. लेकिन मोटापा, शुगर, वसा, उदर, कफ और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये लोग न्यायाधीश, वकील, मजिस्ट्रेट, ज्योतिषी, धर्मगुरु, शिक्षक, सुनार, शेयर बाजार, शिक्षा और सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त करते है. इनका वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा और सफल होता है. ये विश्वसनीय होते हैं तथा अपने दाम्पत्य जीवन को अच्छी तरह निभाते हैं.
प्रेम और विवाह संबंध
इनके प्रेम संबंध स्थिर होते हैं. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहता है. कुछ परिस्थितियों में संतान में बाधा आ सकती है और पुरुषों की पत्नी अधिक उम्र की हो सकती है. ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और विष्णु भगवान के अवतारों के पूजक होते है. इनमें अहंकार की भावना अधिक होती है. जिसे नियंत्रित करना आवश्यक होता है तथा इनके चरित्र पर दाग लगने का कारण काम भावना पर नियंत्रण न होना होता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

