Dharm Desk: सनातन परंपरा में श्राद्ध पक्ष का समय पूर्वजों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का बहुत पवित्र और शुभदायक समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के इस शुभ काल में किए गए विशेष उपाय न सिर्फ पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करते हैं। बल्कि घर-परिवार में बने गंभीर रोगों शारीरिक कष्टों और नकारात्मक प्रभाव से मुक्त करते हैं।

यदि घर का कोई सदस्य लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहा है या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पत्ते से जुड़ा यह आसान और शक्तिशाली उपाय अवश्य अपनाएं। इस उपाय को पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली किसी भी तिथि की रात्रि को बिना किसी सोच विचार के किया जा सकता है। सिर्फ उपाय करते समय मन में अपने पूर्वजों और ईश्वर के प्रति पूरी श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना चाहिए।

पूजन सामग्री और करने की विधि

1.पीपल का एक ताजा व स्वच्छ पत्ता
2.थोड़े से साबुत अक्षत चावल।
3.साफ जल या बहता हुआ पानी।

शारीरिक पीड़ा और रोगों से राहत का सरल तरीका

श्राद्ध पक्ष के दौरान किसी भी दिन की रात्रि में पीपल का एक साफ पत्ता लें और उसके ऊपर थोड़े से साबुत चावल रखें, चावल रखे हुए इस पत्ते को अपने हाथ में लें और इसे अपनी दोनों आंखों से स्पर्श कराएं। इसके बाद इसे सिर से लेकर पैर तक अपने पूरे शरीर पर से खुद उतारें। ऐसा करने से शरीर के भीतर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और रोग का प्रभाव पत्ते में समाहित हो जाता है।उतारा करने के बाद इस पत्ते और चावल को रात भर के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें। पूरी रात इसे वहीं रखे रहने दें।अगली सुबह उस पीपल के पत्ते पर रखे चावल को सूंघें और फिर पत्ते तथा चावल दोनों को बहते हुए पानी या नल के बहते जल में प्रवाहित कर दें।

पितृ पक्ष में इस उपाय का महत्व

1.शारीरिक कष्टों से राहत के लिए

यदि कोई मनुष्य किसी भी गंभीर बीमारी या शारीरिक कष्ट से पीड़ित है। तो श्राद्धपक्ष के दौरान यह उपाय करने से उसे स्वास्थ्य लाभ मिलने लगता है और पुरानी बीमारियां धीरे-धीरे समाप्त होती हैं।

2.पीपल के वृक्ष को बहुत पूजनीय माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में पीपल का केवल एक पत्ता 52 हजार ब्राह्मणों की साक्षी और आशीर्वाद के समान पुण्य फल प्रदान करता है।

3.पितृ पक्ष के पवित्र दिनों में यह उपाय करने से पूर्वज खुश होते हैं।घर-परिवार पर आने वाले संकट टलते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H