Dharm Desk: सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हर कोई भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजा और अभिषेक करता है। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की भक्ति शीघ्र फल देती है, लेकिन यदि पूजा के दौरान नियमों की अनदेखी की जाए तो इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। शास्त्रों बताते हैं जिनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है। ये नियम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आचरण, खान-पान और दिनचर्या से भी जुड़े हुए है। ऐसे में यदि आप भी सावन में भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो जान लें कि इस पवित्र माह में कौन से कार्य करने चाहिए। किन बातों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
सावन के पूरे महीने में यह काम ना करें
सावन के महीने में सात्विक जीवनशैली अपनाना सबसे जरूरी है। इस दौरान मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है । शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाना भी वर्जित है, इसलिए हल्दी केवल जलाधारी पर ही अर्पित करें।साथ ही, इस माह में हरी सब्जियों के सेवन से भी बचने की सलाह दी जाती है। पूजा के समय मन और व्यवहार दोनों को शुद्ध रखना जरूरी होता है, इसलिए किसी भी इंसान खासतौर पर बड़े-बुजुर्गोंका अपमान नहीं करना चाहिए।
व्रत रखने वालों को दिन में सोने से बचना चाहिए और काले कपड़े या चमड़े की से बनी चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बाल, नाखून या दाढ़ी काटना अशुभ माना जाता है। सावन में क्रोध, झगड़ा और नकारात्मक व्यवहार से दूरी बनाना भी बेहद जरूरी है।
सावन के पवित्र माह में इन कामों को जरूर करना चाहिए
सावन के महीने में हर सोमवार का विशेष महत्व होता है, इसलिए इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। रोज सुबह शिवजी का ध्यान करना और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करना अत्यंत फल देने वाला होता है।
शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए और बेलपत्र अवश्य अर्पित करें। महा मृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कष्ट दूर होते हैं।
इसके साथ ही रुद्राक्ष धारण करना भी इस माह में विशेष फल देता है। सावन सोम वार व्रत कथा सुनना चाहिए। शिव मंदिर जाकर नियमित पूजा करना भक्तों को भोलेनाथ की कृपा दिलाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


