Dharm Desk: जब भी परिवार के साथ 4 से 8 दिनों के लिए घर में ताला लगाकर कहीं बाहर जाना पड़ता है। तो मन में घर की सुरक्षा को लेकर एक अनाजना डर और चिंता बनी रहती है। चोरी अनहोनी या किसी भी तरह के नुकसान का डर सफर के आनंद को फीका कर देता है। ऐसे सयम में एक विशेष और सरल काम करके आप अपने घर को पूरी तरह सरयूक्षित और निश्चिंत छोड़ सकते हैं।
1.तांबे का लोटा और जल
सबसे पहले तांबे का एक साफ लोटा या कलश लें और उसमें स्वच्छ जल भर लें।
2.काले तिल का समावेश
जल से भरे इस तांबे के लोटे में थोड़ी सी काली तिल डाल दें।
3.भगवान शंकर का स्मरण
तिल डालते समय ‘श्मशान वासी भूतेश्वर शिव’ का धयान और नाम स्मरण करें।
4.कलश को ढका जाना
इसके बाद उस लोटे को किसी प्लेट या ढक्कन से अच्छी तरह पूरा ढक दें।
5.सुरक्षित स्थाना पर रखना
इस ढके हुए कलश को घर के मंदिर में या घर के किसी भी हिस्से में रखकर आप निश्चिंत होकर अपनी यात्रा पर निकल सकते हैं।
इस उपाय का प्रभाव
1.अदृश्य सुरक्षा कवच
जब आप इस प्रक्रिया को पूरा करके घर बंद करते हैं।तो घर के चारों ओर एक सुरक्षात्मक आवरण निर्मित हो जाता है।
2.नकारात्मक शक्तियों से बचाव
श्मशान वासी भूतेश्वर शिव के नाम से स्थापित यह जल घर को हर प्रकार की बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाए रखता है।
3.अनाधिकृत प्रवेश पर रोक
किसी भी इंसान या अनिष्ट शक्ति में इतनी सामर्थ्य नहीं रहती कि वह आपके बंद घर में बुरी नीयत से कदम भी रख सके।
घर से निकलने से पहले कुछ अन्य सावधानियां
सभी दरवाजों और खिड़कियों के ताले अच्छी तरह जांच लेना चहिए।और मुख्य दरवाजे पर मजबूत लॉक लगाएं। घर में बिजली के अनावश्यक उपकरण, गैस सिलेंडर और पानी के नल बंद हैं या नहीं यह भी देख लें। यदि संभव हो तो किसी भरोसेमंद पड़ोसी या रिशतेदार को घर की जानकारी देकर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर वह घर पर नजर रख सके।
यात्रा पर निकलने से पहले भगवान शंकर का स्मरण करने से मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है। तांबे के पात्र में जल और काले तिल रखकर शिवजी का नाम लेने की परंपरा को भी इसी भावना से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इससे घर छोड़ते समय मन में सुरुक्षा और विशबस का भाव बना रहता है।
घर की वास्तविक सुरक्षा के लिए ताले निगरानी और विश्वसनीय पड़ोसियों जैसी व्यावहारिक सावधानियां सबसे जरूरी हैं। धार्मिक उपाय को श्रद्धा और आस्था से किया जा सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


