Dharm Desk: घर का मुख्य द्वार केवल प्रवेश का रास्ता नहीं, बल्कि आपके घर की सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करवाने वाला महत्व रास्ता भी होता है। ऐसे में दरवाजे के पास रखी कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। मान्यता है कि, मुख्य द्वार को साफ, व्यवस्थित और रोशनी से युक्त रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है।

कई घरों में मुख्य दरवाजे के पास ही जूते-चप्पल इकट्ठा कर दिए जाते है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से बचना ही बेहतर है। जूते-चप्पलों के लिए दरवाजे से अलग एक निश्चित स्थान बनाएं। उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखें।

मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान रखने से गंदगी और दुर्गंध की समस्य हो सकती है। वास्तु में भी प्रवेश द्वार को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया है। इसलिए कूड़ेदान को मुख्य दरवाजे से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर रखना बेहतर है।

मुख्य दरवाजे के आस-पास पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। दरवाजे पर अंधेरा रहने से आने-जाने में परेशानी हो सकती है । इसलिए प्रवेश द्वार पर उचित लाइट लगाएं और शाम के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें।

मुख्य द्वार के सामने भारी सामान, पुराने डिब्बे या अनावश्यक वस्तुएं रखने से रास्ता संकरा हो सकता है। वास्तु के अनुसार प्रवेश द्वार को खुला और बाधा रहित रखना अच्छा माना है। इसलिए वहां ऐसी चीजें न रखें, जिनसे आने-जाने में रुकावट हो।

घर के मुख्य दरवाजे के आस-पास धूल, कचरा और बेकार सामान जमा होने से बचें। नियमित सफाई करें और दरवाजे को व्यवस्थित रखें। वास्तु मान्यताओं में स्वच्छ प्रवेश द्वार को सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है।

मुख्य द्वार की दिशा से ज्यादा इन बातों पर दें ध्यान

वास्तु संबंधी मान्यताओं में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशा में बने मुख्य द्वार के लिए अलग-अलग विचार मिलते हैं। हालांकि, केवल दिशा के आधार पर घर में धन की हानि या सुख-शांति में कमी होने का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। मुख्य द्वार की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और आने-जाने के लिए खुला रास्ता रखना घर को व्यवस्थित और सुविधा जनक बनाने के लिए जरूरी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H