Dharm Desk: आज के आधुनिक दौर में हर इंसान सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी की कृपा और जीवन में अचानक होने वाली तरक्की की चाह रखता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में अचानक धन लाभ या सलफता का सीधा संबंध ग्रहों की दशा से ही होता है।
ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि राहु एक ऐसा ग्रह है जो यदि प्रसन्न हो जाए, तो इंसान को रातों-रात या बहुत ही गति से अपार धन-दौलत दिला सकता है। वहीं, राहु दोष होने पर जातक के जीवन में बाधाएं और आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं।
घरेलू उपायों के तहत राहु ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और धन आमगन के रास्ते खोलने के लिए एक बेहद सरल और असरदार महाउपाय बताया है। इस आसन उपाय को अपनाकर कोई भी साधक अपने घर की नकारात्मकता को दूर कर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।
राहु कृपा के लिए आसान घरेलू उपाय
ज्योतिषीय मार्गदर्शन के अनुसार इस विशेष उपाय को करने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए घर मेंही आसानी से मिलने वाली पांच सामग्रियों को एकत्र करना होता है…
1.फिटकरी
2.खड़ा नमक
3.5 लौंग
4.5 कपूर की टिकियां
उपाय करने की सही विधि
सबसे पहले एक कांच की छोटी कटोरी लें। ध्यान रखें कि कटोरी साफ और पारदर्शी कांच की ही होनी चाहिए।
इस कटोरी में फिटकरी, थोड़ा सा खड़ा नमक, 5 लौंग और 5 कपूर के टुकड़े एकसाथ रख लें।
अब इस कटोरी को अपने घर के वाशरूम (शौचालय/स्नानघर) के किसी सुरक्षित या एक कोने में स्थापित कर दें।
शनिवार को बदलाव आवश्यक है
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में वाशरूम को नकारात्मक ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना जाता है। कांच की कटोरी में नकम, फिटकरी, कपूर और लौंग का ये मिश्रण वाशरूम में मौजूद तमाम नकारात्मक ऊर्जा और राहु के अशुभ प्रभाव को अपने भीतर खींच लेता है।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कटोरी में रखी गई सामग्री को नियमित रूप से बदलना अनिवार्य है । हर शनिवार को इस कटोरी की पुरानी सामग्री को बदल दें और उसमें पुनः नई फिटकरी, खड़ा नमक, 5 लौंग तथा 5 कपूर डालकर वापस वाशरूम में रख दें।
उपाय को दोहराये
धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से हर शनिवार इस उपाय को दोहराने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इससे राहु ग्रह शांत होकर अनुकूल फल देने लगता है, जिससे धन रुकने की समस्या समाप्त होती है और अचानक आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुलने लगते है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


