Dharm Desk: आर्थिक तंगी और सिर पर चढ़ता कर्ज व्यक्ति का सुख-चैन छीन लेता है। बहुत बार दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी स्थिति यह बनती है कि पुराना कर्जा उतरता नहीं और नए खर्चे सिर उठाकर खड़े हो जाते हैं। अगर लंबे सयम से पैसों की तंगी या उधारी से परेशान हैं, तो सनातन परंपरा में कुछ बहुत आसान सटीक रास्ते बताए गए हैं।
बताया जाता है कि सुबह स्नान और घर की रोजाना पूजा-पाठ के तुरंत बाद अगर कुछ खास नियम अपनाए जाएं तो आर्थिक बाधाएं दूर होने लगती हैं। धर्म के अनुसार, सुबह का समय बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है। स्नान के बाद जब शरीर और मन शुद्ध होता है। उस समय किए गए उपाय और प्रार्थनाएं सीधे फलदाई होती हैं। अगर कर्ज के जाल में उलझे हैं, तो रोज सुबह की पूजा के बाद ये चार काम अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
1.सूर्य देव को अर्घ्य देते समय
रोजाना स्नान करने के तुरंत बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें। इसमें चुटकी भर रोली लाल चंदन, थोड़ा सा गुड़ और लाल फूल डालें। इसके बाद उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें। जल चढ़ाते समय दृष्टि जल की धारा पर रखें और ओम घृणि सूर्याय नमः’ या ओमआदित्याय नमः’ मंत्र का स्पष्ट उच्चारण करें। अर्घ्य देने के बाद उसी जगह पर खड़े होकर तीन बार घूमकर परिक्रमा करें। सूर्य देव को मान-सम्मान और समृद्धि का कारक माना जाता है जिससे आय के नए रास्ते खुलते हैं।
2.ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ
कर्ज से जल्द राहत पाने के लिए बजरंगबली की शरण लें।रोजाना सुबह पूजा के बाद ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ या ‘संकटमोचन हनुमानष्टक का पाठ करना चाहिए। पाठ खत्म होने के बाद बजरंगबली के चरणों का सिंदूर अपने माथे पर लगाएं और उनसे कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। मंगलवार और शनिवार को यह उपाय विशेष फलदाई माना गया है।
3.घर की चौखट पर जल छिड़कें
घर के मंदिर में आरती और पूजा संपन्न करने के बाद तांबे या पीतल के लौटे में थोड़ा सा जल लें और उसमें चुटकी भर हल्दी मिला लें। इस जल को अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर चौखट पर छिड़कें।देवी लक्ष्मी को हल्दी अति प्रिय है। यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को बाहर करता है तथा धन-धान्य की वृद्धि में सहायक होता है।
4.पीपल को जल अर्पित करें
अगर घर के आसपास पीपल का पेड़ है तो सुबह की पूजा के बाद एक लोटे में जल और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पीपल की जड़ में डालें। इसके बाद मन ही मन ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करते हुए सात बार परिक्रमा करें। इसके साथ ही घर के आंगन या बालकनी में लगी तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



