चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है. इसके लिए वह हर स्तर पर जाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में आज साफ कह दिया है कि जो भी व्यक्ति गलत काम करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा, फिर चाहे वह कोई भी क्यों ना हों। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर भी दो टूक बात की है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अभी तो और कई बड़ी मछलियां सामने आएंगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कोई यह न समझे कि वह बड़े ओहदों पर रहा है या उसका बड़े अफसरों के साथ सीधा संबंध है, इसलिए उसे बख्श दिया जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जहां बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी की आलोचना करने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर बरसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें दुख है कि जो लोग इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं, वह भी मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कार्रवाई से इनका गैंग भी बाहर आ गया है।
- ‘कृष्ण के वंशज होते तो मौलाना पर चढ़ बैठते’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तंज
- नई साजिश का खुलासा.. पाकिस्तान में बैठे आतंकी पोर्न वेबसाइट्स का कर रहे इस्तेमाल, कश्मीर में बैठे आतंकियों से कर रहे सीक्रेट चैटिंग
- ये पीडीए नहीं पीड़ा है… अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का करारा हमला, जाति की राजनीति पर दिया बड़ा बयान
- मजदूरी पर सवालः पंचायत में मजदूरी हड़पने और भ्रष्टाचार मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
- राहुल गांधी के दौरे से पहले उमंग सिंघार का बीजेपी पर बड़ा हमला! रोजगार, महंगाई और दूषित पानी पर सरकार को घेरा


