राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में 10 अप्रैल से सबसे पहले इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी शुरू हो जाएगी। कल से पंजीकृत किसान स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। अन्य सभी संभागों में 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी होगी। गेहूं उपार्जन के लिए बड़े स्तर पर किसानों ने पंजीयन किया है। प्रदेश के 19 लाख 4 हजार 644 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रदेश में कुल 3627 उपार्जन केंद्र बनाए गए है।
तीन थानों की सीमा में उलझी शिकायत: जान से मारने की धमकी के बाद एमआईसी सदस्य को लगवाए चक्कर
78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का अनुमान
साल 2025-26 में 15 लाख 44 हजार 55 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया था। प्रदेश में 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन होने का अनुमान है। इसके लिए 3 लाख 12 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। गेहूं खरीदी शुरू करने के लिए बारदाना का पर्याप्त स्टॉक है। राज्य सरकार को केन्द्र से पूरा सहयोग मिल रहा है। गेहूं उपार्जन के लिए गठित मंत्री-मंडलीय समिति सतत मॉनिटरिंग कर रही है। अतिरिक्त बारदाना खरीदने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
इंदौर भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार ट्रक के पीछे घुसी,
केंद्रों में किसानों को सभी बुनियादी सुविधाएं
गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश दिए है कि- उपार्जन केंद्रों में किसानों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलें, बिजली, पीने का पानी, बैठक, छाया, प्रसाधन, पार्किंग सुविधा मिलें। खरीदी से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। केन्द्रों में ट्रेक्टर-ट्राली की लंबी कतारें न लगें। सभी किसानों का सहजता से गेहूं तुले कम समय में किसानों के खातों में भुगतान हो
सभी तौल केंद्रों का खरीदी से पहले हो गहन निरीक्षण। तौल कांटों को लेकर किसानों में किसी तरह का संशय न हो। कल मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मंत्री समूह के सदस्य और कृषक प्रतिनिधियों की बैठक ली थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

