शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 19 करोड़ रुपये का गेहूं गायब हो गया। बताया जा रहा है कि यह गेहूं समर्थन मूल्य में खरीदा गया था। धान खरीदी केंद्र से खरीदा हुआ गेहूं वेयरहाउस तक नहीं पहुंचा। वहीं इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर, खाद्य मंत्री ने जांच करने के निर्देश दिए है।

एमपी में करीब 19 करोड़ रुपए का गेहूं गायब हो गया। 16 जिलों से समर्थन मूल्य पर खरीदा 7,168 टन अनाज अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि वेयरहाउस पहुंचने से पहले सागर में 86 हजार क्विंटल गेहूं गायब हो गया। धान खरीदी केंद्र से खरीदा हुआ गेहूं वेयरहाउस तक पहुंचा ही नहीं। मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए सरकार को जमकर घेरा।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह माल ट्रकों से गया है, जांच होनी चाहिए क्या सीसीटीवी नहीं थे ? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के पैसे का सरकार को हिसाब देना होगा। गेहूं कहां गया ? इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

वहीं मामला सामने आने के बाद खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए है। दोषियों पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्देश मिलते ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m