सुरेंद्र जैन, धरसीवां। प्रदेश में एक ओर साय सरकार विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों को साफ-सुथरा बनाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता के लिए जागरूक करने वाले जनप्रतिनिधियों को ही मारपीट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत से सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत धरसीवां के वार्ड क्रमांक-2 की आदिवासी महिला पंच मानकी नेताम ने अपने वार्ड में लोगों से घरों का गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील की थी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर गुड्डा नामक व्यक्ति और उसके परिजनों ने महिला पंच के साथ मारपीट कर दी।

चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, मामले की जांच कर रहे : टीआई
बताया जा रहा है कि घटना के समय मानकी नेताम मजदूरी का काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस मामले में धरसीवां थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि पीड़ित महिला पंच की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
सरपंच ने की दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच साहिल खान ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयास कर रहे पंचों के साथ ही मारपीट होगी तो स्वच्छता अभियान का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देखें वीडियो –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

