अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार. होली के अवसर पर आज रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने बलौदाबाजार जिले में पुलिस पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया. इससे शहरवासियों में गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में पेट्रोल मिलने की उम्मीद जगी है. वहीं शहर के अंदर पेट्रोल पंप खुलने से आम नागरिकों को भी फायदा होगा. महिलाओं को भी अब पेट्रोल के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. शहर के अंदर कोतवाली थाना के बगल में ही आसानी से पेट्रोल डीजल उपलब्ध हो सकेगा.



आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस पेट्रोल पंप खुलने से निश्चित ही आम नागरिकों को फायदा होगा. साथ ही विभागीय गाडियां भी अब यहीं से पेट्रोल डीजल लेंगी, जिससे भ्रष्टाचार भी रूकेगा. इसके साथ-साथ लोगों के मन में पेट्रोल डीजल की गुणवत्ता को लेकर जो, संशय रहता था, वह दूर होगा. इस अवसर पर उन्होंने जिला कलेक्टर, एसपी और सभी नागरिकों को बधाई शुभकामनाएं दी.

पुलिस पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर कलेक्टर दीपक सोनी, एस एस पी ज्ञ विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह, हेम सागर सिदार इंडियन आयल सेल्स मैनेजर सौम्या नागदेव, शिव कमल मिश्रा सहित पुलिस के अधिकारी सहित नागरिक उपस्थित थे.
इन्हें भी पढ़ें:
- ‘बैठ जाइए वरना…’, UP विधानसभा में मंत्री-स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, सतीश महाना ने दिनेश प्रताप और नरेंद्र कश्यप को फटकारा, कहा- पद पर रहने का क्या औचित्य
- दरभंगा के अतरबेल पुल से नदी में गिरा बेकाबू ट्रक, ग्रामीणों ने बाल्टी और बोरों में भरे बहते अंगूर
- दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को बड़ा झटका, ‘मार्शल लॉ’ मामले में अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
- हमें सैलरी के साथ रिश्वत भी चाहिए! घूसखोर खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सेनेटरी सुपरवाइजर निलंबित, जानिए दोनों के काले कारनामे
- दिल्ली द्वारका स्कॉर्पियो कांड: नाबालिग आरोपी के संवेदनहीन रवैये पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सख्त टिप्पणी


