Ekadashi kab hai : भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। फिर अगर फाल्गुन मास में पड़ने वाले । एकादशी की बात करे तो उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। फाल्गुन में पहला एकादशी का व्रत विजया एकादशी के नाम से पड़ेगा। फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली विजया एकादशी की सही तारीख क्या है? किस दिन इसका व्रत रखा जाएगा और किस दिन होगा इसका पारण होगा इसे हम जानते हैं।
विजया एकादशी व्रत की सही तारीख
हिंदू धर्म में फाल्गुन मास में पड़ने वाली जिस विजया एकादशी व्रत को सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना गया है वह व्रत 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा और इसका पारण अगले दिन यानि 14 फरवरी 2026, शनिवार की सुबह 06:35 से लेकर 08:52 बजे के बीच होगा।

क्यों महत्वपूर्ण है विजया एकादशी ?
जैसा कि आपको नाम से स्पष्ट है, विजया एकादशी यानी विजय दिलाने वाली एकादशी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। व्रत करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यदि कोई व्यक्ति शत्रुओं से परेशान है या जीवन में बार-बार बाधाओं का सामना कर रहा है, तो यह व्रत उसे सफलता दिलाएगा। विजया एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। स्वास्थ्य ठीक हो तो केवल जल पर व्रत रखें। यदि स्वास्थ्य साथ न दे तो फलाहार के साथ व्रत कर सकते है।
इस मंत्र का करे जाप
इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है – ”ऊं नमो भगवते वासुदेवाय”, इस मंत्र का श्रद्धा से जाप करते हुए भगवान विष्णु का स्मरण करे।
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

