पंजाब में छोटी-छोटी बातों में अब लोगों की जान लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। पेट्रोल पंप में बीती रात कुछ ऐसा ही हुआ। पेट्रोल नहीं डालने के कारण कार सवारी इतना नाराज हुआ की धुआंधार फायरिंग कर दी जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है।
अमृतसर में रविवार रात पेट्रोल न डालने की बात पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मौके पर एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात करीब 8 बजे 3 से 4 युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन उस समय पंप बंद हो चुका था, जिस कारण कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसी बात पर युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।
वहीं, दूसरे दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों को अमृतसर स्थित गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। पुलिस ने पंप की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- पॉवरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Poco X8s, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे से है लैस
- बीच सड़क फिल्मी ड्रामा: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर की बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई; वीडियो वायरल
- कंट्रोल सेंटर के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 40 लाख की चोरी, दर्जनों आईफोन गायब
- Jharkhand Politics: मिशन 2029 पर BJP का फोकस, 23 अक्टूबर को रांची आएंगे नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति
- दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

