दीनानगर के गांव अवांखा में लोगों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब गांव के एक युवक के घर सुबह जिला गुरदासपुर की पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों को लेकर छापेमारी की गई।
इस दौरान लड़के ने जोरदार हंगामा कर गांववालो को इकट्ठा कर लिया। सभी उसका तमाशा देखते नजर आए। बताजा जा रहा है कि लड़के ने पुलिस को खौफ में लाने और खुद को बचाने के लिए यह सब हंगाम किया है।
इस दौरान युवक ने अपने घर के सारे सामान में आग लगा दी और घर का सामान गली में फेंकना शुरू कर दिया। इतना हु नहीं युवक गुस्से में गैस सिलेंडर लेकर छत पर चढ़ गया और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा। युवक ने धमकी दी कि अगर कोई अधिकारी उसके पास आया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

पुलिस द्वारा किसी तरह युवा को समझाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसने एक-एक कर अपना घर का सारा सामान निकालना और फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने कुछ सामानों में आग भी लगा दी। यह सब वह खुद को बचाने के लिए कर रहा था लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है और जल्दी ही इस मामले में बड़ी खबर सामने आ सकती है।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें

