अप्रैल महीने में पड़ने वाले एकादशी और प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक महत्व होता है. इस दिन व्रत भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए रखे जाते हैं. आइए जानते हैं इस महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आने वाले इन व्रतों की तिथि और शुभ मुहूर्त.

वरुथिनी एकादशी

सबसे पहले कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी वरुथिनी एकादशी की बात करें तो यह व्रत 13 अप्रैल को रखा जाएगा. एकादशी तिथि 13 अप्रैल को रात 1:16 बजे से शुरू होकर 14 अप्रैल को रात 1:08 बजे समाप्त होगी. इस दिन शुभ योग सुबह से शाम 5:17 बजे तक रहेगा. साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र सुबह से शाम 4:03 बजे तक रहेगा. पूजा के लिए सुबह 5:58 से 7:34 बजे और 9:10 से 10:46 बजे तक का समय शुभ माना गया है.

प्रदोष व्रत

कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 15 अप्रैल को रखा जाएगा. त्रयोदशी तिथि 14 अप्रैल को रात 1:09 बजे शुरू होकर 15 अप्रैल को रात 10:31 बजे समाप्त होगी. प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय शाम 6:01 से 7:31 बजे तक रहेगा.

मोहिनी एकादशी

अब शुक्ल पक्ष की बात करें तो मोहिनी एकादशी व्रत 27 अप्रैल को रखा जाएगा. एकादशी तिथि 26 अप्रैल को शाम 6:06 बजे शुरू होकर 27 अप्रैल को शाम 6:15 बजे समाप्त होगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:53 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा.

प्रदोष व्रत

शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 28 अप्रैल को रखा जाएगा. त्रयोदशी तिथि 28 अप्रैल को शाम 6:51 बजे शुरू होकर 29 अप्रैल को शाम 7:51 बजे समाप्त होगी. इस दिन प्रदोष काल में व्रत और पूजा करना शुभ माना गया है.