Dharm Desk: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और मंत्र जप का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए सही मंत्र के साथ-साथ सही जप माला का चुनाव करना भी बेहद जरूरी है। माला से जप करने से न केवल गिनती में आसानी होती है, बल्कि मन में एका ग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ जाता है। आमतौर पर जप माला में 108 मनके होते हैं। आइए जानते हैं कि किस मनोकामना और किस देव की साधना के लिए किस माला का प्रयोग करना चाहिए।

रुद्राक्ष की माला

भगवान शिव और उनके परिवार के देवों की साधना के लिए रुद्राक्ष की माला सबसे उत्तम मानी जाती है। महामृत्युंजय मंत्र और शिव मंत्रों का जाप रुद्राक्ष माला से करने पर शिव कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी एवं चंदन की माला

श्री हरि विष्णु, भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप तुलसी या लाल चंदन की माला से किया जाता है। वैष्णव मत की साधना में तुलसी माला का विशेष महत्व है।

हाथी दांत की माला

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की विशेष साधना और विघ्नों को दूर करने के लिए हाथी दांत की माला श्रेष्ठ मानी गई है।

स्फटिक एवं मोती की माला

मां सरस्वती, मां भैरवी और देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए स्फटिक तथा सफ़ेद मोती की माला अत्यंत फल दायी है । यह मन की शांति, एकाग्रता और ज्ञान प्राप्ति के लिए काम में ली जाती है।

कमलगट्टे और मूंगे की माला

धन-धान्य और समृद्धि की देवी मा लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमलगट्टे या मूंगे की माला से जाप करना लाभकारी होता हैं । मूंगे की माला से पुष्टि कर्म भी सिद्ध होते हैं।

हल्दी की माला

मां बगलामुखी, गुरु बृहस्पति तथा विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पीली हल्दी की माला का प्रयोग होता है। मां काली की पूजा में काली हल्दी की माला शुभ मानी जाती है।

वैजयंती की माला

शनि दोष को दूर करने, सूर्यदेव की प्रसन्नता और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को घटाने के लिए वैजयंती माला से जाप करना सर्वोत्तम है।

अन्य विशिष्ट मालाएं

संतान प्राप्ति के लिए पुत्र जीवा की माला, पापों के नाश के लिए कुश-मूल की माला, वशीकरण हेतु मोती माला तथा आपदाओं से मुक्ति के लिए चांदी की माला का विधान है।

जप से पूर्व माला वंदना का मंत्र-

ओम मां माले महामाये सर्वशक्तिस्वरूपिणी। चतुर्वर्गस्त्वयि न्यस्तस्तस्मान्मे सिद्धिदा भव॥
ओम अविघ्नं कुरु माले त्वं गृह्णामि दक्षिणे करे। जपकाले च सिद्ध्यर्थं प्रसीद मम सिद्धये॥

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m