Rajasthan News: देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में इस बार राजस्थान की झांकी में बीकानेर की प्रसिद्ध उस्ता कला को प्रमुखता दी गई है। शुक्रवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में झांकी ने अपनी शिल्पकला, सांस्कृतिक वैभव और जीवंत प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा।

झांकी के डिजाइनर हर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि “राजस्थान मरुस्थल का स्वर्ण स्पर्श” विषयक झांकी के अग्रभाग में रावणहट्टा वादन करते कलाकार की 180 डिग्री घूमने वाली प्रतिमा दिखाई देगी। इसके दोनों ओर उस्ता कला से सजी सुराही, कुप्पी और दीपक आकर्षक फ्रेमों में रखे गए हैं। झांकी का यह हिस्सा लगभग 13 फीट ऊंचा है।
इसी के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होंगे। इन समारोहों में झंडारोहण की जिम्मेदारी विभिन्न मंत्रियों को दी गई है। देंके पूरी लिस्ट
- दिया कुमारी – कोटपूतली-बहरोड़
- प्रेमचंद बैरवा – भीलवाड़ा
- किरोड़ी लाल मीणा – सवाई माधोपुर
- गजेंद्र सिंह – फलौदी
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – दौसा
- मदन दिलावर – कोटा
- कन्हैया लाल – टोंक
- जोगाराम पटेल – जोधपुर
- सुरेश सिंह रावत – अजमेर
- अविनाश गहलोत – ब्यावर
- सुमित गोदारा – बीकानेर
- जोराराम कुमावत – पाली
- बाबूलाल खराड़ी – उदयपुर
- हेमंत मीणा – प्रतापगढ़
- संजय शर्मा – अलवर
- गौतम कुमार – चित्तौड़गढ़
- झाबर सिंह खर्रा – सीकर
- हीरालाल नागर – भरतपुर
- ओटाराम देवासी – सिरोही
- डॉ. मजू बाघमार – नागौर
- विजय सिंह – डीडवाना-कुचामन
- कृष्ण कुमार विश्नोई – बाड़मेर
- जवाहर सिंह बेढ़म – डीग
- जोगेश्वर गर्ग – जालौर
पढ़ें ये खबरें
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
