Rajasthan News: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों शाही शादियों के केंद्र में तब्दील हो चुकी है। अमेरिकी उद्योगपति राम राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और टेक उद्यमी वामसी गदिराजू की शादी ने पूरे देश-विदेश में सनसनी मचा दी है।

21 से 24 नवंबर तक चल रहे इस चार दिवसीय भव्य समारोह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे पहुंचे, जिसकी तुलना अंबानी परिवार की शादी से की जा रही है। रविवार को मुख्य समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शिरकत की और जमकर ठुमके भी लगाएं।

शादी के कार्यक्रम उदयपुर के ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित हो रहे हैं, जिनमें सिटी पैलेस का माणक चौक, जनाना महल, जगमंदिर पैलेस और द लीला पैलेस होटल शामिल हैं। लगभग 25 मिलियन डॉलर (करीब 210 करोड़ रुपये) की लागत से सजी यह शादी ‘वेडिंग ऑफ द ईयर’ का दर्जा पा चुकी है।

सुरक्षा के मद्देनजर शहर हाई अलर्ट पर है, क्योंकि 40 देशों से आए 1000 से अधिक मेहमानों में जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, हृतिक रोशन, जान्हवी कपूर, कृति सेनन जैसे सितारे शामिल है।

नेत्रा मंटेना, राम राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की इकलौती बेटी हैं। उनके पिता राम राजू मंटेना अमेरिकी फार्मास्यूटिकल उद्योग के दिग्गज हैं। ऑरलैंडो स्थित इंजेनस फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और सीईओ के रूप में वे कैंसर और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की जेनेरिक दवाओं पर फोकस करते हैं।

कंपनी के पास अमेरिका, स्विट्जरलैंड और भारत में रिसर्च सेंटर्स हैं। राम राजू ने इंटरनेशनल ऑन्कोलॉजी नेटवर्क, आईकोर हेल्थकेयर और ऑन्कोस्क्रिप्ट्स जैसे कई हेल्थकेयर वेंचर्स लॉन्च किए हैं। उनकी संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

दूल्हा वामसी गदिराजू भारतीय मूल के टेक इनोवेटर हैं। न्यूयॉर्क स्थित सुपरऑर्डर्स के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) के रूप में वे रेस्टोरेंट चेन के लिए एआई-आधारित ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म डेवलप करते हैं, जिसमें ऑटोमेटेड वेबसाइट बिल्डर भी शामिल है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट वामसी की कंपनी की वैल्यूएशन 18-25 मिलियन डॉलर के बीच है। 2024 में फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में स्थान पाकर वे युवा उद्यमियों के रोल मॉडल बन चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

