Dharm Desk: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की उपासना के लिए विशेष है। खासतौर पर वे लोग जो जीवन में आर्थिक परेशानी, धन की कमी या लगातार बढ़ते खर्च से चिंतित रहते है, उनके लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजा करना सबसे अच्छा उपाय व फल देने वाला हो। मान्यता है कि श्रद्धा और नियम के साथ वैभव लक्ष्मी व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि, धन और वैभव का आगमन होता है। यह व्रत सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी रख सकते हैं।
किन लोगों को करना चाहिए वैभव लक्ष्मी व्रत?
जिन लोगों के जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं, मेहनत के बावजूद धन की बचत नहीं हो पा रही। सुख की कमी महसूस होती है। वे वैभव लक्ष्मी व्रत कर सकते है। व्रत शुरू करते समय 11 या 21 शुक्रवार व्रत करने का संकल्प लिया जाता है। यदि किसी शुक्रवार घर से बाहर होना पड़े तो उस शुक्रवार व्रत न करके अगले शुक्रवार से क्रम जारी रखा जा सकता है।
शुक्रवार को करें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने का मौका मिले तो सर्वत्तम रहेगा। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। पूजा में सोने या चांदी की कोई वस्तु जरूर रखें। यदि यह उपलब्ध न हो तो धन या सिक्के पूजा में रखे जा सकते है । मां लक्ष्मी को रोली, इत्र, लाल वस्त्र और लाल फूल अर्पित करें। धन-समृद्धि की कामना से पीले कपड़े में 5 पीली कौड़ियां, थोड़ी केसर और चांदी का सिक्का बांधकर धन रखने के स्थान पर रखने से धन की वृद्ध होती है।
तीन कन्याओं को खीर का भोग लगाए
वैभव लक्ष्मी व्रत के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। इसके बाद उन्हें पीले रंग के कपड़े और अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा करें। इसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का विशेष उपाय माना जाता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें। वैभव लक्ष्मी की पूजा पूर्ण करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना के साथ घर की स्वच्छता और पूजा स्थल की पवित्रता का भी विशेष ध्यान रखे। श्रद्धा, नियम और विश्वास के साथ की गई यह पूजा घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए विशेष मानी जाती है। यह भी जाने वैभव लक्ष्मी की उपासना केवल शुक्रवार तक सीमित नहीं है। नवमी, नवरात्रि और दीपावली यानी अमावस्या की रात भी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


