Dharm Desk :- रत्नशास्त्र में हर रत्न का संबंध किसी न किसी ग्रह से बताया गया है। इन्हीं में एक प्रमुख रत्न लहसुनिया होता है जिसे कैट्स आई के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष में इसे केतु का रत्न माना जाता है। मान्यता है कि लहसुनिया धारण करने से व्यक्ति को मानसिक मजबूती मिती है और जीवन में चल रही कुछ परेशानियों से निकलने का रास्ता। हालांकि इसे हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। कुंडली में केतु की स्थिति देखने के बाद ही इसे धारण करने की सलाह दी जाती है।

खास क्यों माना जाता है लहसुनिया

केतु को ज्योतिष में रहस्य, आध्यात्मिकता, वैराग्य और अचनक होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए केतु के रत्न लहसुनिया को भी इन क्षेत्रों से संबंधितहै। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सही व्यक्ति को अनुकूल परिस्थितियों में लहसुनिया मिलने से निर्णय क्षमता, आत्म विश्वास और मुश्किल परिस्थितियों से निपटने की क्षमता बेहतर हो सकती है ।

कुंभ राशि के लिए अनुकूल माना जाता है

कुंभ राशि के जातकों के लिए लहसुनिया अनुकूल रत्नों में शामिल माना जाता है। मान्यता है कि इससे कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। खासकर विदेश या दूर स्थान से जुड़े काम करने वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना बताई जाती है। निर्णय लेने में भी स्पष्टता आने की बात कही जाती है।

मकर राशि वालों को मिल सकती है काम में गति

मकर राशि के लिए भी लहसुनिया को अनुकूल माना गया है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यह रत्न अटके हुए कामों को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकता है। प्रॉपर्टी और कारोबार से जुड़े मामलों में निर्णय लेते समय स्पष्टता मिलने की बात भी कही जाती है।

तुला राशि के लिए आर्थिक पक्ष में मददगार

तुला राशि के जातक भी लहसुनिया धारण कर सकते हैं, लेकिन कुंडली देख कर। मान्यता है कि इसके प्रभव से आर्थिक मामलों में सुधार के अवसर बन सकते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति में कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

कन्या राशि को करियर में मिल सकता है लाभ

कन्या राशि के जातकों के लिए भी लहसुनिया को कई ज्योतिषीय मतों में अनुकूल बताया गया है। इसे धारण करने से करियर में आ रही, बाधाओं को दूर करने में मदद मिलने की मान्यता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने के योग बताए जाते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा है लहसुनिया?

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लहसुनिया को अनुकूल माना जाता है। यह आर्थिक परेशानियों को कम करने और अटके हुए धन की प्राप्ति के प्रयासों में सहायक हो सकता है।

बिना कुंडली दिखाए न पहनें

लहसुनिया केतु का रत्न है, इसलिए इसे केवल राशि देखकर पहन लेना उचित नहीं। कुंडली में केतु की स्थिति, भाव और अन्य ग्रहों के साथ उसके संबंध को देखना भी जरूरी होता है। गलत रत्न या गलत तरीके से धारण करने के बजाय किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।