Dharm Desk: भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और उनके जीवन के सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते समय विशेष सामग्री अर्पित करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि अपने जीवन में ग्रहों के दोषों से मुक्ति पाना चाहते हैं और भाग्य को चमकाना चाहते हैं तो यह आसान और अचूक उपाय आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
शिवलिंग पर चना अथवा अरहर (तुअर) की दाल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। यह एक सरल धार्मिक कार्य है जो जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है।वही ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शंकर को चने की दाल या अरहर की दाल अर्पित करने से कुंडली के कमजोर ग्रह मजबूत होते हैं। विशेष रूप से गुरु बृहस्पति ग्रह की शुभता प्राप्त होती है और जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही शिवलिंग पर भक्तिभाव से दाल अर्पित करने से सोया हुआ भाग्य चमक उठता है। अगर कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही हैं या सफलता हाथ नहीं लग रही है, तो इस नियम का पालन करने से परिस्थितियां अनुकूल होने लगती हैं।
पूजा विधि
सोमवार को प्रातः काल स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पास के शंकर मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तत्पश्चात एक मुट्ठी चना या अरहर की दाल हर-हर महादेव या ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भक्तिपू र्वक अर्पित करें सोमवार के दिन पूजा करते समय मन में श्रद्धा और सकारात्मक भाव रखना भी जरूरी माना जाता है। केवल किसी सामग्री को अर्पित करने के बजाय भगवान शंकर का ध्यान करते हुए सच्चे मन से प्रार्थना करना अधिक महत्वपूर्ण है। मान्यताओं के अनुसार पूजा के दौरान मनुष्य को अपने परिवार की सुख-शांति अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करनी चाहिए।
इसके साथ ही शंकर मंदिर में पूजा करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली सामग्री साफ और शुद्ध होनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान शंकर को प्रणाम करके कुछ समय शांत मन से बैठना और ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करना भी शुभ माना जाता है।
ग्रहों से जुड़े इन उपायों को धार्मिक मान्यता के रूप में ही देखा जाना चाहिए। इनसे जुड़े परिणामों की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। फिर भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार सोमवार को भगवान शंकर की पूजा और अभिषेक कर सकते हैं। भोलेनाथ की आराधना मनुष्य को मानसिक शांति सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास देने में सहायक हो सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


