Dharm Desk – भारतीय परंपराओं में कई ऐसे नियम बताएं जाते है. जिनका पालन हम पीढ़ियों से करते आ रहे.इन्हीं में से एक नियम है कि सूर्यास्त के बाद बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए और रात्रि में बालों को खुला करके नहीं सोना चाहिए. आजकल बहुत से लोग इसे अंधविश्वास मानते है. वही कुछ लोग इसे धार्मिक और पारिवारिक परंपरा का हिस्सा मानकर अपनाते हैं. लेकिन इन नियमों के पीछे कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इनसे जीवन में अनुशासन स्वच्छता और सकारात्मकता बनाए रखने के प्रतीक के रूप में माना जाता है. भारतीय परंपराएं केवल धार्मिक मान्यता तक सीमित नहीं हैं बल्कि कई बार वे अनुशासित और व्यवस्थित जीवन जीने का संदेश भी देती हैं.

परिवार पर पड़ता है बुरा प्रभाव

मान्यता के अनुसार, शाम में सूर्यास्त के बाद बार-बार कंघी करना या बालों को खोल कर रखना अशुभ माना जाता. ऐसा कहा जाता है कि खुले बाल नकारात्मक ऊर्जा को अपनी और आकर्षित करते है, जिससे घर का वातावरण प्रभावित होता है. यही वजह हैं कि घर के बड़े-बुजुर्ग रात्रि के समय बालों को चोटी या जुड़े में बांधकर रखने की राय देते हैं.

चोटी करते समय कंघे का हाथ से गिरना

अगर चोटी करते समय कंघा अचानक हाथ से गिर जाए, तो इसे किसी अप्रिय समाचार या अशुभ घटना का संकेत माना जाता है. इसी तरह कंघी करते समय टूटे हुए बालों को इधर-उधर फेंकना भी सही नहीं माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में तनाव और कलह बढ़ सकती है.

बालों को खुला रखना बुरी शक्तियों से जुड़ी मान्यता

शाम में सूर्यास्त के बाद वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. इसलिए इस समय बालों को खुला रखने या बार-बार कंघी करने की मनाही की जाती हैं. माना जाता है कि लंबे और खुले बाल ऐसी ऊर्जाओं को आकर्षित कर सकते हैं. इसकी वजह से कई परिवारों में रात के समय बाल बांधकर रखने की परंपरा आज भी निभाई जाती है.

खिड़की के पास खड़े होकर कंघी नहीं करना चाहिए

पूर्णिमा की रात्रि को भी बहुत महत्व दिया गया है. कहा जाता हैं कि पुर्णिमा की रात्रि खिड़की के पास खड़े होकर बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए. साथ ही टूटे हुए बालों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करना चाहिए. यह विश्वास लोक परंपराओं का हिस्सा है.
इन मान्यताओं को मानना या न मानना इंसान की व्यक्तिगत आस्था पर डिपेंड करता है. फिर भी कुछ आदतें व्यवहारिक रूप से लभदायक हो सकती हैं.

कंघी करते समय इन आदतों को अपनाए

  1. रात्रि में बालों को खुला छोड़ने की जगह चोटी या जुड़ा बनाकर रखना चाहिए.
  2. यदि बहुत जरूरी हो तो रात के समय कंघी करें अन्यथा रात में अनावश्यक कंघी करने से बचें.
  3. टूटे हुए बालों को इधर-उधर न फेंकें उन्हें अच्छे तरीके से नष्ट करें.