नवोदित, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार को CBSE और NEET पेपर लीक मामले पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि CBSE और NEET का पेपर लीक होने से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने बताया कि 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कुरुक्षेत्र पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। निशांत कटारिया ने कहा कि CBSE और NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

कटारिया ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में मेहनत करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ अन्याय हुआ है, जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने बताया कि 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब और रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और छात्र इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।