अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे पति की पत्नी से बाहर खड़ी एंबुलेंस धुलवाई गई। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अस्पताल आते समय उसमें उल्टी कर दी थी। वहीं मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर के निर्देश के बाद दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।
यह भी पढ़ें: इछावर में पकड़ाया गाय के चमड़े से भरा ट्रक: कोलकाता से लाया गया था 350 क्विंटल माल, बजरंग दल का भारी हंगामा
दरअसल, राहुल बर्मन सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद वे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचे। रास्ते में राहुल को उल्टी हो गई जिससे एंबुलेंस गंदी हो गई। जिसके बाद ड्राइवर ने उनसे एंबुलेंस साफ करने के लिए कह दिया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर पति को बचाने की कोशिश कर रहे थे और बाहर उनकी पत्नी को अपमान का घूंट पीते हुए उल्टी साफ कर रही थी। हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए पैसे भी लिए थे। महिला के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि मामला कलेक्टर आशीष तिवारी तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: ‘फोन में अश्लील वीडियो का जखीरा’, AI को हथियार बनाकर नाबालिग से वसूला टेरर टैक्स, नौकरी से हटाने पर बेटी से लिया पिता का बदला
जिला अस्पताल में महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के वायरल वीडियो को कलेक्टर आशीष तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर को कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद सीएमएचओ ने संबंधित कंपनी के संचालकों और प्रबंधकों से पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और वायरल वीडियो के तथ्यों की जांच कराई।
वायरल वीडियो सही पाए जाने पर जेएईएस प्रोजेक्ट प्रा. लिमि. कंपनी के एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद जेएईएस प्रोजेक्ट प्रा. लिमि. कंपनी ने दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। इसमें पायलट पद पर नियुक्त देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को कंपनी ने सेवा से टर्मिनेट किया है।

