रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी उसके कथित प्रेमी को भी मौत के घाट उतारने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE: खेत में अर्धनग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी: परिजनों ने जताई प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवड़ा रोड पर आदिवासी डेरा की है। जहां अवैध संबंध रखना एक महिला को भारी पड़ गया। उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। गुस्से में आग बबूले हुए पति ने उसे पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दी। इस पूरे वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

