बठिंडा की महिमा भगवाना और भीसियाना गांवों में जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया है। इन गांवों में स्थानीय लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें कई ग्रामीणों को हाथ और माथे पर चोटें आई हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने वाला जानवर कौन सा है।
वन विभाग के रेंज अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोई जंगली जानवर गांव में लोगों पर हमला कर रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह कौन सा जानवर है। वन विभाग ने इस जंगली जानवर को पकड़ने के लिए दो टीमें तैनात कर दी हैं।
जल्द पकड़ा जाएगा जानवर
अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही इस जानवर को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन इसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। गांववाले भी डर के कारण ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने खेतों और आसपास के इलाकों में इसकी हलचल जरूर महसूस की है। इसी आधार पर वन विभाग ने खेतों और गांव के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है ताकि जानवर को पकड़ा जा सके।

वन विभाग की अपील
वन विभाग के अधिकारी अमरिंदर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें खेतों की ओर जाना हो तो अपने साथ टॉर्च और डंडा लेकर जाएं। अगर कोई जंगली जानवर नजर आए तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें।
टीमें लगातार कर रही हैं काम
वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार इलाके में काम कर रही हैं। इन टीमों के पास एयरगन जैसी आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी मौजूद हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल, इन दोनों गांवों से हमले की घटनाएं सामने आई हैं, और वन विभाग पूरी तैयारी के साथ इसे नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
