CG News : सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज अनुशासन समिति की अहम बैठक हुई. धनेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान निष्कासित नेताओं और पार्टी में वापसी के आवेदने देने वाले नेताओं के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई. कुछ मामलों में निष्कासन समाप्त करने पर समिति की मुहर लग गई, जबकि कुछ नेताओं के प्रकरण विचाराधीन है. इन सभी मामलों को लेकर संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से भी चर्चा की जाएगी.

अमित जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी?

अनुशासन समिति की बैठक में AICC के तीनों सह-प्रभारी के एस.ए. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ मौजूद रहे. बैठक में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे. इस दौरान अमित जोगी का प्रकरण भी सामने आया. अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि  अमित जोगी का मामला फिलहाल विचारणीय है. इस पर चर्चा की गई है और प्रकरण को लंबित रखा गया है. 

कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगा एक्शन

कांग्रेस ने बैठक में फैसला लिया कि पार्टी के विरुद्ध कोई वक्तव्य देता है या ऐसी गतिविधि में शामिल रहता है तो उसके खिलाफ  सख्त रुख अपनाया जाएगा. मीडिया के माध्यम से भी पार्टी विरोधी बयानबाजी को भी अनुशासनहीनता के दायरे में माना जाएगा. ऐसे मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी. आगामी दो महीने के भीतर फिर से अनुशानसन समिति की बैठक बुलाई जाएगी और लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H