Dharam Desk :- शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रदालुओं में अभी से उत्साह का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा की आराधना का यह पर्व 11 अक्टूबर 2026 रविवार से प्रारंभ होगा। इसी दिन से घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी। पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि की तिथियों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा हैं। सप्तमी तिथि 17 और 18 अक्टूबर को रहेगी जबकि 19 अक्टूबर को अष्टमी के साथ नवमी तिथि का संयोग बन रहा हैं। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी दशहरा मनाया जाएगा।

मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त घरों में अखंड ज्योत जलाने उपवास रखने और कन्या पूजन की तैयारी करते हैं।नवरात्रि को शक्ति की आराधना और धर्म की विजय से जोड़कर देखा जाता है।
नवरात्रि के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है और कई शहरों में गरबा दुर्गा पूजा तथा देवी जागरण के आयोजन भी किए जाते हैं। श्रद्धालु इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं और सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली के लिए देवी की आराधना करते हैं।
11 अक्टूबर को होगी घटस्थापना
शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से होगा। 11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्रि के उपवास शुरू होंगे। घटस्थापना के लिए पंचांग के अनुसार सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक का समय है। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:44 से दोपहर 12:31 बजे तक कलश स्थापना की जा सकती है।
नवरात्र में किस दिन कौन-सी तिथ
11 अक्टूबर को प्रतिपदा
12 अक्टूबर को द्वितीया
13 अक्टूबर को तृतीया,
14 को चतुर्थी
15 अक्टूबर को पंचमी तिथि रहेगी।
16 अक्टूबर को षष्ठी
17 अक्टूबर को सप्तमी शुरू होगी।
इस बार सप्तमी तिथि 18 अक्टूबर को भी सूर्योदय के समय विद्यमान रहेगी। इसलिए सप्तमी से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान दो दिन देखने को मिलेंगे।
19 अक्टूबर को अष्टमी का पूजन होगा। पंचांग के अनुसार इसी दिन महा नवमी से जुड़े अनुष्ठान भी होंगे।
20 अक्टूबर को विजयादशमी
20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन नवमी तिथि के बाद दोपहर करीब 12:50 बजे से दशमी तिथि शुरू होने की जानकारी पंचांगों में है। दशहरा भगवान श्रीराम की ओर से रावण पर विजय और अधर्म पर धर्म की जीत की स्मृति में मनाया जाता है। इसी दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी कई स्थानों पर किया जाता है।



