पंजाब में भारी बाढ़ के बाद चारों तरफ अब भी पानी भरा हुआ है। लोगों का जनजीवन अभी पूरी तरह रास्ते व्यस्त है हर रात को देखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजोंमें 7 सितंबर तक छुट्टियां की गई है।
सरकारी आदेशों के अनुसार, स्कूल सोमवार 8 सितंबर को खुलने हैं। लेकिन पंजाब के मौजूदा हालात इस ओर इशारा कर रहे हैं कि छुट्टियां फिर से बढ़ाई जा सकती हैं। क्योंकि आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग में एक बार फिर से बारिश का अनुमान लगाया है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ
बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। कई स्कूल भी बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच, चर्चा है कि सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा सकती है। हालाकि, कुछ इलाकों, खासकर शहरी इलाकों में स्कूल खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी को देखते हुए सरकार आज शाम या कल कोई आदेश जारी कर सकती है। अगर स्कूलों की सफाई की जाती है तो भी वहां पर काफी समय लगेगा। वहीं कुछ स्कूल ऐसे भी है जहां पर बाढ़ पीड़ित लोगों को ठहराया गया है ऐसे में उनको कहीं और शिफ्ट करने की भी एक समस्या खड़ी हो सकती है।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


