रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। वायरल वीडियो में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता राज्य के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के सामने चुनाव जीतने को लेकर विवादित बयान देते हुए सुनाई दे रहा है। कार्यकर्ता का कहना है कि “हम लठ मारकर वोट ले लेंगे।”
डांटने के बाद शाबासी देते दिखे मंत्री
वीडियो में नजर आ रहा है कि कार्यकर्ता द्वारा यह बयान देने के तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला पहले तो उसे टोकते और डांटते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद वे कार्यकर्ता को शाबासी भी देते दिखाई देते हैं। मंत्री और कार्यकर्ता का यह संवाद कैमरे में कैद हो गया और वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
‘साइबर ठग मिनटों में कर रहे काम, पुलिस चल रही घोंघे की चाल’: हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी,
कांग्रेस हुई हमलावर, भाजपा बचाव की मुद्रा में
वीडियो सामने आने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र और जनता के अधिकारों का दमन करने की मानसिकता रखती है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर भाजपा पूरी तरह बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। पार्टी के प्रतिनिधि इस मामले पर सफाई देने और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
सिंगरौली कोयला रेलवे प्रोजेक्ट का विरोध: धारा-247 के तहत जमीन देना मंजूर नहीं,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


