Winter Special Train Schedule: रेलवे ने अमृतसर से मुंबई सेंट्रल के बीच Winter Special Train चलाने की घोषणा की है. यह पूरी तरह से एसी स्पेशल ट्रेन होगी, जिसमें 15 थर्ड एसी कोच शामिल किए जाएंगे. ट्रेन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अमृतसर से मुंबई और वापसी के लिए दो फेरे लगाएगी. हालांकि, इसका किराया सामान्य ट्रेनों से करीब 5% अधिक होगा.

टिकट बुकिंग की स्थिति (Ticket Booking Update)
IRCTC ने इस ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. अमृतसर से मुंबई सेंट्रल का टिकट उपलब्ध है, लेकिन नई दिल्ली और कोटा से मुंबई के लिए टिकट वेटिंग में हैं. वहीं, मुंबई से लौटते समय नई दिल्ली, कोटा और अमृतसर के टिकट आसानी से मिल रहे हैं.
ट्रेन का समय और रूट (Train Timings and Route)
यह ट्रेन नंबर 04662 अमृतसर से मुंबई सेंट्रल 24 और 28 दिसंबर को सुबह 6:35 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह कोटा जंक्शन पर देर रात 12:47 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट रुकने के बाद 12:57 बजे आगे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन शाम 5:45 बजे Mumbai Central पहुंचेगी.
वापसी का समय (Return Journey):
- ट्रेन नंबर 04661 मुंबई सेंट्रल से अमृतसर 25 और 29 दिसंबर को रात 11:05 बजे रवाना होगी.
- कोटा जंक्शन पर अगले दिन दोपहर 3:53 बजे पहुंचेगी और 4:03 बजे रवाना होगी.
- अमृतसर यह तीसरे दिन सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी.
स्टॉपेज (Station Stops)
यह ट्रेन निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:
बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़
कोटा, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर
पढ़ें ये खबरें
- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सरकार और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू
- खनन माफिया का आतंक: पटवारी पर किया जानलेवा हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर
- बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी : कुबेर खजाने तक पहुंची SIT, नकदी, सोना-चांदी और अभिलेखों की हुई जांच
- राम मंदिर चढ़ावा गबन : संत समाज ने कहा- कुछ लोगों की गलती से पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना गलत

