चंडीगढ़। पंजाब में इस समय ठंडी चरम पर है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ-साथ आगे के दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बढ़ती ठंडी को देखते हुए स्कूलों में ठंडी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की जा रही है। पालको का कहना है कि इतनी ठंडी में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी सेहत से खिलवाड़ होगा।
पहले से ही ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों में 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। लेकिन ताजा हालात को देखता हुए यह माना जा रहा है कि छुट्टी आगे बढ़ाई जा सकती है।
कोहरे और बारिश के कारण अभिभावको का कहना है कि आगे छुट्टी और बढ़ाई जानी चाहिए। अब देखना है कि सरकार का क्या फैसला होता है।

आपको बता दें कि राज्य हरियाणा में सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित कर दी हैं, जिससे पंजाब में भी छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। फिलहाल पंजाब सरकार की ओर से छुट्टियों को लेकर कोई नया या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।
- UP में अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं, रात में 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; बाढ़ से अब भी परेशानी
- Morning News Brief: कोलकाता में पंडाल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 20 के पार, राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर बड़ा हादसा: 12 से ज्यादा लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
- जीवन सूक्त : ‘भाग्य’ के पीछे नहीं, ‘योग्य’ होने के पीछे लगाइए अपनी ऊर्जा – संदीप अखिल
- 18 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

