दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो पेशे से एक फेमस 5 स्टार होटल में शेफ है. आरोपी द्वारका के एक होटल में साउथ इंडियन शेफ के तौर पर काम करता था, लेकिन ऐशो-आराम की जिंदगी और आसानी से पैसे कमाने के लालच ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया.
नीलेश उर्फ निकेश (22 वर्ष) की मॉडस ऑपरेंडी बेहद शातिर थी. वह खासतौर पर ‘चाइनीज लॉक’ लगे घरों को निशाना बनाता था. उसके पास चाबियों का एक ऐसी मास्टर की थी, जिससे वह ताला खोलकर घर में घुसता और चोरी करने के बाद घर को वापस लॉक कर देता था, ताकि मकान मालिक को तुरंत शक न हो.
शादी में गया था परिवार
घटना 14 फरवरी 2026 की है, जब आरके पुरम सेक्टर-1 निवासी टी. सेन अपने परिवार के साथ राजस्थान एक शादी में गए थे. 18 फरवरी को जब वे लौटे, तो घर का ताला बंद था, लेकिन अंदर से 3.5 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में गहने गायब थे. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो एक संदिग्ध गेट खोलते और आधे घंटे बाद सामान लेकर स्कूटी से भागते हुए दिखाई दिया.
ऐसे फंसा ‘मास्टर शेफ’
पुलिस ने संदिग्ध की पहचान आरके पुरम निवासी नीलेश के रूप में की. पूछताछ में उसने अपनी रात की ड्यूटी का बहाना बनाया, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और उसके वित्तीय लेन-देन ने उसकी पोल खोल दी. कड़ी पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि उसने चोरी के गहने होटल की पार्किंग में खड़ी एक चोरी की स्कूटी के अंदर छिपा रखे थे.
चोर के पास क्या-क्या मिला?
- एक मास्टर चाबी
- एक चोरी की स्कूटी
- अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी
- ₹2.69 लाख
- दो सोने की अंगूठियां
- एक सोने की नथ
- एक जोड़ी कान की बालियां
- दो सोने की नोज पिन
- दो जोड़ी पायल
- एक जोड़ी चुटकी (चांदी)
- पांच अंगूठियां
- एक चांदी का सिक्का
जांच में पता चला कि नीलेश ने इससे पहले भी दो बार चोरी की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या उसने शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

