अमृतसर. श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई 7 सदस्यीय कमेटी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसे हरजिंदर धामी के इस्तीफा देने के तुरंत बाद बुलाया गया है। धामी इस कमेटी के प्रधान थे और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही कमेटी से भी खुद को अलग कर लिया था। ऐसे में अब देखना होगा कि इस बैठक की अगुवाई कौन करेगा।
सूत्रों के अनुसार, कमेटी के सदस्यों ने दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाने के फैसले पर सवाल उठाए थे।
जत्थेदार को हटाने से विवाद की शुरुआत
दरअसल, शिरोमणि कमेटी ने एक जांच कमेटी बनाकर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करवाई थी। इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सेवा मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने इस फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जो घटनाक्रम हुए हैं, उन्हें वह गंभीरता से देख रहे हैं और इससे उनका मन बेहद दुखी है।

जल्द होगी अंतरिम कमेटी की बैठक
हरजिंदर सिंह धामी के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही अंतरिम कमेटी की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें धामी के इस्तीफे पर चर्चा होगी।
बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धामी ने कमेटी से उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की अपील की थी। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है, तो नए प्रधान को चुनने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। ऐसे में बादल गुट का मुकाबला बागी नेताओं या बीबी जगीर कौर से हो सकता है।
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
- फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर लगाई रोक; दूसरे राज्यों के लिए भी बना नजीर
- इंदौर में चटपटा रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा! गंदगी में बन रहा था खाना, फायर सेफ्टी भी सवालों के घेरे में, थाली में चटपटे स्वाद के नाम पर गंदगी परोसने का आरोप
