तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर के रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक महिला अचानक संतुलन खो बैठी और प्लेटफॉर्म के नीचे जाने लगी। मौके पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी आरक्षक 104 दिनेश कुमार पटेल एवं आरपीएफ आरक्षक प्रमोद मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस के पीछे के जनरल कोच में चढ़ने के दौरान योगिता श्रीवास (38 वर्ष), पति सुरेंद्र श्रीवास, निवासी गौरैया नई सब्जी मंडी थाना देहात जिला छिंदवाड़ा का पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिरकर प्लेटफॉर्म के नीचे जाने लगी। घटना को देखते ही दोनों आरक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी सूझबूझ और बहादुरी से महिला को खींचकर बाहर निकाला, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
अक्सर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्री लापरवाही करते है, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर तक चुकाना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन से चढ़ते और उतरने के दौरान हमेशा सावधनी बरते। चलती ट्रेन में कभी भी चढ़ने और उतरने की कोशिश न करें। जब ट्रेन पूरी तरह स्टेशन में रुक जाए तभी यात्रियों को ऐसा करना चाहिए, जिससे जान माल का खतरा न रहें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

