सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसने दम तोड़ दिया। मृतिका उत्तर प्रदेश के इटावा से अपने रिश्तेदारों के साथ कथा में शामिल होने पहुंची थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
दरअसल, ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। जहां कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिवमहापुराण कथा कर रहे हैं। जिसे सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं यूपी के इटावा जिले के लखाना की रहने वाली पुष्पा सोनी भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंची थीं।
ये भी पढ़ें: ‘सीताराम-सीताराम करने से धर्म नहीं बचेगा’, धीरेंद्र शास्त्री ने सामूहिक कन्या विवाह में माला और भाला रखने की दी सलाह, CM डॉ. मोहन यादव भी हुए शामिल
कार्डियक अरेस्ट से मौत की खबर
बताया जा रहा है कि पुष्पा सोनी कथा का श्रवण कर रही थी। पंडाल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हुई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें: फर्जी IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक: GAD के डिप्टी सेक्रेटरी से की मुलाकात, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
पूर्व गृहमंत्री करा रहे है आयोजन
आपको बता दें कि शिवमहापुराण कथा का आज शुक्रवार को तीसरा और आखिरी दिन था। लेकिन यह आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा भी आयोजित होनी है। यह भी बताते चले कि नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन एमपी बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से कराया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


