अनिल शर्मा, बराड़ा। बराड़ा की करनाल कॉलोनी में आज शाम एक महिला से तीन अज्ञात युवकों ने दिन दहाड़े लूटपाट की।और सोने की बालियां छीन ली। जिसके बाद मोटरसाइकल सवार तीनों युवक वहां से फरार हो गए । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार करनाल कॉलोनी वासी महिला विद्या देवी अपने घर के पोर्च में करीब 6 बजे शाम को बैठी हुई थी। तभी उसके घर के बाहर 3 युवक मोटरसाइकिल से उतरे और उन्होंने महिला को पकड़ लिया। एक युवक ने महिला के कानों से सोने की बालियां छीन ली।इसके बाद लुटेरों ने महिला के हाथों से चूड़ियां निकलने का प्रयास किया। मगर सफल नहीं हो सके। पता यह भी चला है कि उन्होंने पिस्तौल के बट महिला के बाजुओं में मारकर चूड़ियां छीनने का प्रयास किया।जिससे महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर बराड़ा पुलिस मौके पर पंहुची। घायल महिला को अस्पताल पंहुचाया गया। पुलिस ने इस दौरान घर और आसपास के सी सी टी वी फुटेज खंगाले।

युवकों की बाइक पंजाब नंबर की बताई जाती है। नम्बर प्लेट के फर्जी होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

क्या कहते हैं बराड़ा चौंकी प्रभारी हाकम सिंह – लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लग रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।