देशभर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने अपने स्टूडियो में एक अनोखा सैंड एनीमेशन तैयार किया। मात्र 10 मिनट में बनाई गई इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने महिलाओं की ताकत, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को दर्शाया है।
इस सैंड एनीमेशन में महिला सशक्तीकरण, समानता और विश्व शांति का मजबूत संदेश दिया गया है। कलाकृति में कई प्रेरणादायक भारतीय महिलाओं को दर्शाया गया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
मानस कुमार साहू ने बताया कि इस एनीमेशन के जरिए समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—कोई डॉक्टर है, कोई वैज्ञानिक तो कोई पायलट। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जो समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को महिलाओं के सशक्त नेतृत्व का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। इसके साथ ही महान गायिका लता मंगेशकर, ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी हस्तियों को भी इस सैंड एनीमेशन के माध्यम से सम्मान दिया गया है।

मानस साहू ने कहा कि यह कलाकृति उन सभी महिलाओं को सलाम है, जो अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दे रही हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है। वर्ष 2026 के लिए महिला दिवस की वैश्विक थीम ‘गिव टू गेन’ रखी गई है, जो सहयोग, समर्थन और अवसर देने की भावना को प्रोत्साहित करती है।
- नरैना थाने में संघ प्रचारक से मारपीट का आरोप, 6 घंटे घेराव के बाद SHO समेत 6 सस्पेंड
- सोमवार से रविवार तक इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ने से पूरी होती है मनोकामना
- अवैध रेत खनन पर वन विभाग कार्रवाई, महिला अधिकारी और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश…
- बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, पीएम मोदी के पच्चीस वर्षों के सार्वजनिक सेवा की सराहना
- भारतीय ऑटो बाजार में मचेगी हलचल, Maruti ला रही धांसू EV MPV तो Hyundai की नई SUV भी तैयार
