इदरीश मोहम्मद,पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के मोहन्द्रा गांव में अवैध शराब के कारोबार और नशेड़ियों की बदसलूकी से परेशान होकर दर्जनों महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में बढ़ते असामाजिक तत्वों के खौफ और रोज-रोज के हुड़दंग से त्रस्त होकर ग्रामीण महिलाएं आधी रात को ही पुलिस चौकी पहुँच गईं और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
शाम 6 बजते ही घरों में कैद होने को मजबूर
महिलाओं का आरोप है कि गांव में जगह-जगह खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। शराबियों का हुड़दंग इस कदर बढ़ चुका है कि शाम के 6 बजते ही महिलाएं और बेटियां अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो जाती हैं। रास्तों पर शराबियों के जमावड़े और गाली-गलौज के कारण बच्चियों का ट्यूशन जाना और महिलाओं का जरूरी सामान लेने के लिए बाजार निकलना तक दूभर हो गया है।
सरकार का बड़ा ऐलान: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले MP के खिलाड़ियों को मिलेगा 25-25 लाख
महिलाओं की प्रमुख मांगें
गांव में धड़ल्ले से चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल और पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। शाम के समय प्रमुख रास्तों, चौराहों और संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए। राह चलती महिलाओं और बेटियों पर फब्तियां कसने वाले तथा माहौल खराब करने वाले नशेड़ियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। आधी रात को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं महिलाओं ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल वापस बहाल हो सके।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अब नहीं लगाने होंगे निगम मुख्यालय के चक्कर: सभी जोन कार्यालयों
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


